भगवान क्रष्ण का ही नाम गोपाल है यदि विवाह को समय हो गया और घर मे सन्तान नही हो तो हमे गिपाल सेवा पूजा मन्त्र जाप करने से मनोकामना पूर्ण होती है
गोपाल मंत्र का प्रभाव
कई ऐसे दंपति होते हैं जिनके घर में संतान तो है लेकिन कन्या संतान है और वो लोग पुत्र संतान की इच्छा रखते हैं। अगर ऐसे में आप संतान गोपाल मंत्र का जाप नियम पूर्वक करते हैं तो पुत्र प्राप्ति में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं आपकी दूर हो जाती हैं। और आपको मनवांछित संतान की प्राप्ति होती है। और संतान गोपाल मंत्र के प्रभाव से होने वाली आपकी संतान दीर्घायु होती है। स्वस्थ होती है। तेजस्वी, यशस्वी और बहुत बुद्धिमान संतान होती है। इस मंत्र के प्रभाव से आपको होने वाली संतान की बहुत तीक्ष्ण बुद्धि होती है। लेकिन इस मत्र के जाप के दौरान कुछ नियम बहुत जरुरी होते हैं। जिनका पालन करना बहुत होता है। तभी इस मंत्र का आपको शुभ फल प्राप्त होता है।
गोपाल मंत्र के जाप की विधि
1. जिस दिन से आप मंत्र का जाप शुरू करें उस दिन से सूर्योदय के पूर्व आप उठना प्रारंभ करें।
2. उठने के बाद नित्य क्रियाओं से निवृत होकर स्नान करें। और स्वच्छ वस्त्र धारण करके आप भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
3. भगवान सूर्यदेव को आप तांबे के लोटे में ही जल अर्पित करें। और उस जल में थोड़ी सी हल्दी, रोली डालकर ही सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
4. सूर्यदेव को जल देने के बाद आप अपने घर के ईशान कोण में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मूर्ति अथवा चित्र या लड्डू गोपाल लकड़ी की चौकी पर पीले रंग कपड़ा बिछाकर स्थापित करें।
5. चौकी पर बालगोपाल से पहले आप गणेशजी की मूर्ति स्थापित करें।
6. चौकी पर आपको प्रतिदिन शुद्ध घी का दीपक जलाना है। और तांबे के पात्र में चौकी के पास जल रखना है। इसके बाद आप आसन बिछाकर वहां बैठ जाएं। और सबसे पहले गणपति जी का पूजन करें। गणपति जी को दूर्वा और मोदक आदि का भोग लगाएं। उसके बाद आप गोपाल जी का पूजन करें और गोपाल जी को भी माखन और मिश्री का भोग लगाएं। आप चाहें तो गोपाल जी को छप्पन भोग भी लगा सकते हैं। और गोपाल जी को भोग लगाने के बाद संतान गोपाल मंत्र का 108 बार जाप करें।