हाथ जोड़ विनती करूँ सुनियो चित्त लगाय लिरिक्स

हाथ जोड़ विनती करूँ सुनियो चित्त लगाए,
दास आ गयो शरण मे रखियो इसकी लाज,
मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,
धन्य ढूंडारो देश है खाटू नगर सुजान,

अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण,
मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,
श्याम श्याम तो मैं रटू श्याम है जीवन प्राण,
श्याम भक्त जग में बड़े उनको करू प्रणाम,

मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,
खाटू नगर के बीच में बण्यो  आप को धाम,
फागुन शुक्ला मेला भरें जय जय बाबा श्याम,
फागुन शुक्ला द्वादशी उस्तव भरी होए,

बाबा के दरबार से खाली जाये न कोए,
मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,
उमापति लक्ष्मी पति सीता पति श्री राम,
लजा सबकी राखियो खाटू के बाबा श्याम,

मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,
पान सुपारी इलायची इतर सुगंद भरपूर,
सब भगतो की विनती दर्शन देवो हजूर,
मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,

आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान,
श्याम भकत पावे सदा श्याम किरपा से मान,
मेरे श्याम बाबा श्याम मेरे खाटू वाले श्याम,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are makes.

Back to top